श्रावणी मेला शुरू होने में सिर्फ 31 दिन बाकी, लेकिन अजगैवीनाथ घाट पर अधूरी तैयारियों ने बढ़ाई चिंता

Shravani Mela 2026: क्या इस बार श्रावणी मेले में आने वाले लाखों कांवरियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा. मेला शुरू होने में महज 31 दिन बचे हैं, लेकिन सुलतानगंज में कई जरूरी काम अब भी अधूरे हैं.

सुलतानगंज(भागलपुर) से रिपोर्ट

Shravani Mela 2026: सावन की दस्तक के साथ ही सुलतानगंज की पवित्र धरती पर आस्था का सैलाब उमड़ने लगता है. अजगैवीनाथ धाम से देवघर तक की यात्रा पर निकलने वाले लाखों कांवरियों के स्वागत की तैयारियों के दावे तो बड़े-बड़े किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और कहानी बयां कर रही है. श्रावणी मेला 2026 के शुभारंभ में अब सिर्फ 31 दिन शेष हैं, बावजूद इसके अजगैवीनाथ घाट, नमामि गंगे घाट और कांवरिया पथ पर कई जरूरी काम अधूरे पड़े हैं.

घाटों पर अधूरी सुविधाएं, श्रद्धालुओं की बढ़ सकती है परेशानी

अजगैवीनाथ मंदिर घाट और नमामि गंगे घाट पर अब तक कई मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं. गंगाजल भरने आने वाले श्रद्धालुओं को अभी से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मेला शुरू होने से पहले इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया तो लाखों कांवरियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

अतिक्रमण बना सबसे बड़ी चुनौती

स्टेशन रोड, अपर रोड, नमामि गंगे घाट, अजगैवीनाथ मंदिर घाट और कच्ची कांवरिया पथ के कई हिस्सों में अब भी अतिक्रमण कायम है. सरकारी जमीन पर अस्थायी और स्थायी कब्जों के कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है. हैरानी की बात यह है कि अब तक अतिक्रमण हटाने की दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है.

बिजली विभाग ने तेज की तैयारी

हालांकि बिजली विभाग ने श्रावणी मेला को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. धांधी बेलारी क्षेत्र में करीब दो किलोमीटर नई बिजली लाइन बिछाई जा रही है. इसके साथ दो अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर भी लगाए जाएंगे, ताकि कांवरिया पथ पर लो वोल्टेज की समस्या न हो.

शहरी क्षेत्र के कनीय विद्युत अभियंता अरविंद कुमार के अनुसार मेला क्षेत्र से नंगे तार, जर्जर लाइन और झुके हुए पोल हटाए जा रहे हैं. साथ ही 24 घंटे कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने की भी तैयारी चल रही है.

भरत तिवारी को लगी थीं 5 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, जानिए शरीर के किन-किन हिस्सों में मिले बुलेट के निशान.

Shravani Mela 2026: प्रशासन का दावा, समय पर पूरी होंगी सभी तैयारियां

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जुलाई के पहले सप्ताह से कच्चे गंगा घाट के समतलीकरण समेत अन्य कार्यों में तेजी लाई जाएगी. अधिकारियों का दावा है कि मेला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी.

लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या बचे हुए 31 दिनों में सारी तैयारियां पूरी हो पाएंगी. इस पर अब लाखों शिवभक्तों की नजर टिकी हुई है.

ये भी पढ़ें: भरत तिवारी को लगी थीं 5 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, जानिए शरीर के किन-किन हिस्सों में मिले बुलेट के निशान

ये भी पढ़ें: मुहर्रम जुलूस में तलवारबाजी के दौरान युवक के सिर में घुसी तलवार, घंटों चला ऑपरेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >