सदर अस्पताल का ओपीडी शेड्यूल जारी, इन डॉक्टरों की आज रहेगी ड्यूटी

भागलपुर सदर अस्पताल ने गुरुवार का ओपीडी शेड्यूल जारी कर दिया है। मरीज समय पर पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं। पूरी सूची यहां देखें।

भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट

लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए गुरुवार का ओपीडी शेड्यूल जारी किया है. अस्पताल प्रशासन ने अलग-अलग विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी है, ताकि मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो.

ओपीडी का समय

सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगी. मरीजों को बताया गया है कि समय से पंजीकरण करा लें, ताकि ओपीडी सेवाओं का लाभ समय पर उठा सकें.

गुरुवार के लिए तैनात डॉक्टरों की सूची

गुरुवार को मुख्य रूप से मेडिसिन, ऑर्थो, शिशु, स्त्री-प्रसव, सर्जरी, ईएनटी व डेंटल विभाग में निम्नलिखित डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे.

मेडिसिन विभाग : डॉ. एचपी जायसवाल, डॉ. हीरा कांतोनी, डॉ. चंदन कुमार तिवारी, डॉ. आरपी मिश्रा, डॉ. सैफ अली बेग.सर्जरी विभाग : डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. विप्लव बलराज, डॉ. शुभम सार्थक, डॉ. आशीष रंजन.

ऑर्थोपेडिक विभाग : डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. रामाशेखर सुनन, डॉ. अविनाश कुमार.नेत्र (आई) विभाग : डॉ. सत्यदीप गुप्ता.

ईएनटी विभाग : डॉ. प्रिंस कुमार.डेंटल विभाग : डॉ. स्वप्निल चंद्रा, डॉ. प्रमोद कुमार.

शिशु रोग विभाग : डॉ. कुंदन शर्मा, डॉ. स्नेहा भूषण, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. शशि भूषण.अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ओपीडी के दौरान मरीजों की भारी भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि किसी को परेशानी न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >