रेलवे की बड़ी राहत, RRB अभ्यर्थियों के लिए भागलपुर से रांची और किऊल तक स्पेशल ट्रेनें

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी है. रेलवे ने भागलपुर-सबौर से रांची और भागलपुर से किऊल के लिए विशेष एग्जामिनेशन स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं. ये ट्रेनें परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक आसानी से पहुंचाने में मदद करेंगी.

Bhagalpur News: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. भागलपुर-सबौर क्षेत्र से रांची और किऊल के लिए विशेष एग्जामिनेशन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. इनमें रांची-सबौर स्पेशल ट्रेन कुल 15 ट्रिप और भागलपुर-किऊल अनरिज़र्व्ड स्पेशल ट्रेन कुल 16 ट्रिप संचालित होगी. इन ट्रेनों में जनरल सेकेंड क्लास और स्लीपर क्लास की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा अवधि के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है.

रांची-सबौर एग्जामिनेशन स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

08601 रांची-सबौर एग्जामिनेशन स्पेशल ट्रेन रांची से शाम 7:00 बजे (19:00 बजे) प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8:00 बजे सबौर पहुंचेगी.

यह ट्रेन 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20 और 21 अगस्त 2026 को कुल 15 ट्रिप संचालित होगी.

सबौर से रांची के लिए वापसी ट्रेन

08602 सबौर-रांची एग्जामिनेशन स्पेशल ट्रेन सबौर से सुबह 9:50 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 10:45 बजे (22:45 बजे) रांची पहुंचेगी.

यह ट्रेन 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21 और 22 अगस्त 2026 को कुल 15 ट्रिप चलेगी.

किन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रांची-सबौर स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर रुकेगी.

रेलवे ने बताया कि परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है.

भागलपुर-किऊल अनरिज़र्व्ड स्पेशल ट्रेन भी चलेगी

RRB लेवल-1 CBT परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए भागलपुर और किऊल के बीच बिना आरक्षण वाली विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी.

03409 भागलपुर-किऊल एग्जामिनेशन स्पेशल ट्रेन भागलपुर से शाम 7:30 बजे (19:30 बजे) चलेगी और उसी दिन रात 10:30 बजे (22:30 बजे) किऊल पहुंचेगी.

यह ट्रेन 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 अगस्त 2026 को कुल 16 ट्रिप संचालित होगी.

किऊल से भागलपुर के लिए वापसी सेवा

03410 किऊल-भागलपुर एग्जामिनेशन स्पेशल ट्रेन किऊल से रात 11:30 बजे (23:30 बजे) प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 3:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी.

यह ट्रेन भी 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 अगस्त 2026 को कुल 16 ट्रिप चलेगी.

सभी स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

भागलपुर-किऊल अनरिज़र्व्ड स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में मार्ग के सभी स्टेशनों पर रुकेगी.

इससे छोटे स्टेशनों से यात्रा करने वाले परीक्षार्थियों को भी सीधा लाभ मिलेगा और परीक्षा केंद्र तक पहुंचना आसान होगा.

Also Read: TRE-4 के लिए BPSC को भेजा गया प्रस्ताव हुआ वापस, क्या अब होगा आंदोलन? शोभा अहोतकर से लगाई उम्मीद

Also Read: Financial Package For Bihar: केंद्र सरकार ने बिहार को दिए 10,845 करोड़ रुपये, जानिए आम लोगों को क्या मिलेगा फायदा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ललित किशोर मिश्र

ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >