भागलपुर समाहरणालय में राजद का प्रदर्शन, युवाओं-किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

RJD Mahadharna Bhagalpur: महंगाई, बेरोजगारी, अपराध और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने बुधवार को भागलपुर समाहरणालय के समक्ष जिला स्तरीय महाधरना आयोजित किया. धरना में शामिल नेताओं ने केंद्र और बिहार सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया तथा छात्रों, युवाओं और किसानों से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया.

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट:

RJD Mahadharna Bhagalpur: महंगाई, बेरोजगारी, अपराध और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने बुधवार को भागलपुर समाहरणालय के समक्ष जिला स्तरीय महाधरना आयोजित किया. धरना में शामिल नेताओं ने केंद्र और बिहार सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया तथा छात्रों, युवाओं और किसानों से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया.

भागलपुर में राजद का महाधरना, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

राजद के राज्यव्यापी एक दिवसीय जिला स्तरीय महाधरना कार्यक्रम के तहत बुधवार को भागलपुर समाहरणालय के समक्ष राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर के बैनर तले विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. धरना में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे.

महंगाई, बेरोजगारी और अपराध पर सरकार को घेरा

धरना को संबोधित करते हुए नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी शेख जयाउल हसन उर्फ जेड हसन ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार आम जनता के मुद्दों पर लगातार विफल साबित हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हत्या, लूट, अपहरण और भ्रष्टाचार बेलगाम है. बेरोजगारी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है और युवा रोजगार के लिए भटकने को मजबूर हैं.

उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के कारण छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ को नियंत्रित करने के नाम पर नौजवान छात्रों और युवतियों पर लाठीचार्ज तक किया गया. सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें संघर्ष करने के लिए मजबूर कर रही है.

किसानों, छात्रों और युवाओं के समर्थन में उतरा राजद

जेड हसन ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल अपने लिए नहीं बल्कि राज्य के 14 करोड़ गरीबों, दलितों, वंचितों, शोषितों, किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों, छात्रों और युवाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है. सरकार को इस पर तत्काल रोक लगानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि यदि सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखाती है तो राष्ट्रीय जनता दल का परिवार आगे भी सड़क पर उतरकर आंदोलन करता रहेगा. सरकार को जनता की समस्याओं के प्रति जगाने का काम जारी रहेगा.

जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा

धरना के दौरान वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए. नेताओं ने कहा कि आम जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है. किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है. युवाओं के सामने रोजगार का संकट है और कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है.

बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

धरना कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, डॉ. चक्रपाणि हिमांशु, सौरभ यादव, शिशुपाल भारती, तिरुपति नाथ यादव, उमरताज अंसारी, भोपाली यादव, अरविंद यादव, जनार्दन आजाद, मोहम्मद उस्मान, पूर्व विधायक रामविलास पासवान, चंदन सिन्हा, डॉ. आनंद आजाद, लालू यादव, प्रभाकर यादव, प्रदीप यादव सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रखंड अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >