Bhagalpur Weather Update. फिर बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

मई में तेज गर्मी रहने की उम्मीद के बीच शुक्रवार को भी बारिश और बादल छाये रहने की संभावना जतायी गयी है. सुबह से शाम तक आसमान में काले बादल मंडरा सकते हैं और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

Bhagalpur Weather Update. भागलपुर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. मई में तेज गर्मी रहने की उम्मीद के बीच शुक्रवार को भी बारिश और बादल छाये रहने की संभावना जतायी गयी है. सुबह से शाम तक आसमान में काले बादल मंडरा सकते हैं और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अनुसार अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.लगातार हो रही बारिश का असर फलों पर भी दिखने लगा है. लीची तेजी से पककर बाजार पहुंचने लगी है. शुरुआती दिनों में कीमत अधिक रहने के कारण 100 लीची 250 से 300 रुपये तक बिक रही है. वहीं बाजार में बांबे और जर्दालू आम भी आने लगे हैं, जिनकी कीमत डेढ़ सौ से दो सौ रुपये प्रति किलो तक बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >