हबीबपुर हत्याकांड के आरोपितों के घर दबिश

हत्याकांड के फरार अभियुक्तों के घर छापेमारी

भागलपुर. लोकसभा चुनाव काे लेकर भागलपुर पुलिस की ओर से चलाये जा रहे अभियान के दौरान हबीबपुर पुलिस गुरुवार देर शाम क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुए इमरान ख्वाजा हत्याकांड के आरोपितों के घर पहुंची. छापेमारी के दौरान आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. पर पुलिस पदाधिकारियों व बलों ने आरोपितों के परिवार पर दबिश बनाते हुए आरोपितों को जल्द कोर्ट या पुलिस के समक्ष उपस्थित कराने की बात कही. बता दें कि कांड के मुख्य आरोपित इलाके का कुख्यात अपराधी इमरान मुर्गा अब भी फरार है. आरोपितों के फरार रहने की वजह से परिवार के लोगों में भय बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >