bhagalpur news. बूढ़ानाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी आखिरी चरण में

बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में महंत शिवनारायण गिरी की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि की तैयारी की समीक्षा की गयी. महंत शिवनारायण गिरी ने कहा कि इस बार महाशिवरात्रि में बाबा बूढ़ानाथ महादेव का भव्य शृंगार, आरती और भजन का आयोजन होगा.

बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में महंत शिवनारायण गिरी की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि की तैयारी की समीक्षा की गयी. महंत शिवनारायण गिरी ने कहा कि इस बार महाशिवरात्रि में बाबा बूढ़ानाथ महादेव का भव्य शृंगार, आरती और भजन का आयोजन होगा. आयोजन को लेकर व्यवस्था की जा रही है. सजाने का काम आखिरी चरण में है. प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने बताया कि भजन संध्या में स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. गंगाजल, पांच क्विंटल दूध, 50 लीटर गन्ना रस आदि पंचामृत से महाअभिषेक होगा. छप्पन प्रकार के भोग लगाये जायेंगे. कोलकाता से दो लाख का विभिन्न प्रकार के फूल मंगाये जा रहे हैं. सुरक्षा के दृष्टिकोण से जोगसर थाना वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी को आवेदन दिया गया. सदर हॉस्पिटल में आवेदन दिया गया है, ताकि प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा मिल सके. बूढ़ानाथ सेवक संघ के संयोजक चंद्रशेखर मिश्रा ने कहा कि मंदिर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोने-कोने में सीसीटीवी कैमरा लगाये गये हैं. भीड़ को देखते हुए वाहनों को चौक से अंदर आने की अनुमति नहीं होगी. लाजपत पार्क में चारपहिया वाहन व दो पहिया वाहन को लगाने के लिए बूढ़ानाथ घाट पर सुविधा है. महिलाओं व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग मार्ग बनाया गया है. वरीय अधिवक्ता राजेश तिवारी ने कहा कि मंदिर की वर्षों की परंपरा व महत्व को बरकरार रखने के लिए शिवसेवक लगे हैं. आयोजन की सफलता को लेकर उप प्रबंधक दीपक सिंह, विनोद यादव, डॉ अजय भारती,अरुण झुनझुनवाला, राकेश कुमार, नीतीश केसरी, मृत्युंजय राय, अभिषेक पांडे आदि लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >