bhagalpur news. एलआइसी एजेंट को गोली मारने के मामले में एक गिरफ्तार

शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के पास फोरलेन पर एलआइसी एजेंट पिंटू कुमार दास को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है

शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के पास फोरलेन पर एलआइसी एजेंट पिंटू कुमार दास को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपित की पहचान भदेर गांव निवासी सुनील कुमार चौधरी के रूप में हुई है.

मामले में घायल पिंटू कुमार दास के बयान पर शिवनारायणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पिंटू ने दो नामजद तथा दो अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है. पुलिस के अनुसार घटना के पीछे पैसे लेन-देन का विवाद मुख्य कारण बताया जा रहा है.

जांच में सामने आया कि आरोपी सुनील कुमार चौधरी के पास पिंटू कुमार दास का करीब एक लाख तीस हजार रुपये बकाया था. बकाया राशि वापस न करने और उसे हड़पने की नीयत से आरोपियों ने पिंटू की हत्या की योजना बनाई थी. इसी साजिश के तहत दो बाइक पर सवार चार लोगों ने फोरलेन पर घात लगाकर पिंटू पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और उसके निशानदेही पर अन्य नामजद एवं अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >