bhagalpur news. रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय नाथनगर में अब ड्रेस कोड लागू

रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय नाथनगर अब अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है.

नाथनगरः रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय नाथनगर अब अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. इस अवसर को विशेष बनाते हुए संस्था ने बच्चों के लिए ड्रेस कोड लागू किया है. इस पहल से अनाथालय के बच्चों की एक समान पहचान बनेगी और वह अनुशासित ढंग से नजर आएंगे.

इस कदम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार झा एवं अन्य सदस्यों के सुझाव पर की गई. समाज सेवा में हमेशा सक्रिय रहने वाली सुंदरवाटी महिला कॉलेज की व्याख्याता डॉ डिंपल रानी ने बच्चों की ड्रेस खरीदने में आर्थिक सहयोग प्रदान किया. इस प्रयास में उप सचिव दिनेश यादव, सचिन शारदानंद मिश्रा, प्रवेश राजहंस का भी उल्लेखनीय योगदान रहा. संस्थान के कर्मी दीप राज भारती ने इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया. इस अवसर पर विश्वनाथ यादव, अरुण यादव, कुमारी अनुश्री, समस्त अनाथालय के बच्चे और अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >