Bhagalpur news गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरा हो निर्माण : दीपक प्रकाश

सुलतानगंज सूबे के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश बुधवार को सुलतानगंज प्रखंड के तिलकपुर पंचायत पहुंचे.

सुलतानगंज सूबे के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश बुधवार को सुलतानगंज प्रखंड के तिलकपुर पंचायत पहुंचे. उन्होंने चल रही विकास योजनाओं का गहन निरीक्षण किया. मंत्री ने निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का जायजा ले निर्माण गुणवत्ता की गंभीरता से जांच की और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायैगी. मंत्री ने भवन के पिलर, छड़ और अन्य संरचनात्मक कार्यों की जांच की तथा निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने बताया कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण मई माह के अंत तक पूरा कर लिया जायेगा. मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि हर जिले में जो निर्माणाधीन परियोजना है, उसका निरीक्षण का काम कर रहे हैं. हर जगह काम गुणवत्ता व ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया है. पंचायत चुनाव में आरक्षण व्यवस्था में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. महिलाओं के लिए पूर्व की भांति आरक्षण व्यवस्था लागू रहेगी. पंचायत जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर लाइसेंसी हथियार के जो आवेदन लंबित है. संबंधित अधिकारी को निष्पादन का निर्देश दिया गया है. मौके पर हिमांशु पटेल, विपिन मंडल, विकास कुमार, मानवेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, मृत्युंजय कुमार सहित कई पदाधिकारी, मिथिलेश चंद्रवंशी, भजनदेव मांझी, अमित कुमार, भरत कुमार उपस्थित थे.

पंचायती राज मंत्री के समक्ष जनप्रतिनिधियों ने रखीं समस्याएं

मंत्री ने तिलकपुर स्थित सरस्वती पुस्तकालय भवन में पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए. बैठक में विभिन्न पंचायतों से जुड़े लंबित मामलों और विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को जनप्रतिनिधियों ने मंत्री के समक्ष विस्तार से रखा. मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया. तिलकपुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार ने मंत्री को अजगैवीनाथ धाम मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मंत्री को अंगवस्त्र व बुके देकर स्वागत किया. मौके पर विभीषण मंडल, नीरज सिंह, पप्पू सिंह सहित काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे.

सरस्वती पुस्तकालय का निरीक्षण, डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का आश्वासन

मंत्री ने तिलकपुर दौरे के दौरान तिलकपुर स्थित सरस्वती पुस्तकालय भवन का निरीक्षण किया. मंत्री ने पुस्तकालय में बैठ कर स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महानायकों तिलका मांझी और सियाराम बाबू से संबंधित पुस्तकों का अवलोकन किया. मंत्री को बताया गया कि सरस्वती पुस्तकालय की स्थापना 1947 में हुई थी और यहां कई दशकों पुरानी व दुर्लभ पुस्तकें आज भी सुरक्षित हैं. मंत्री ने पुस्तकालय को आधुनिक सुविधाओं से युक्त डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी बनने से छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों को अध्ययन में काफी सहूलियत मिलेगी.

पंचायती राज मंत्री का अकबरनगर में भव्य स्वागत

अकबरनगर पंचायती राज मंत्री का भागलपुर से सुलतानगंज जाने के क्रम में अकबरनगर, ईंग्लिश चिचरौन, पैन गांव में एनडीए कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. ई चिचरौन के पंचायत की मुखिया खुशबू कुमारी के आवास पर मंत्री का अंगवस्त्र, बुके से भव्य स्वागत किया गया. भाजपा नेता ने पंचायत में खेल मैदान व विवाह भवन निर्माण की राशि उपलब्ध कराने की मांग रखी. मौके पर सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा, मनोरंजन मिश्रा, प्रभाकर कुमार, पैरु मंडल, अशोक साह, अरविंद तांती,दीपक साह पंचायत के सभी वार्ड सदस्य व एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >