bhagalpur news. भागलपुर में मैट्रिक सामाजिक विज्ञान परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न.

– जिले में 44308 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 891 ने छोड़ी भागलपुर जिले में मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन सामाजिक विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हो गयी है. पहली पाली में 22236 और दूसरी पाली में 22072 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है जबकि पहली पाली में 406 और दूसरी पाली में 485, कुल मिला कर 891 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है. परीक्षा का प्रश्न पत्र संतुलित था, जिसमें वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल थे. बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या अच्छी-खासी थी, जिससे विद्यार्थियों को अधिक अंक अर्जित करने का अवसर मिला. प्रश्न पत्र में इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे. परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलने के बाद विद्यार्थियों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी. मारवाड़ी पाठशाला केंद्र पर गुड़िया और दिव्या ने बताया कि बहुविकल्पीय प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे, जिससे अच्छे अंक आने की उम्मीद है. वहीं मोक्षदा परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकली छात्रा देवकी और छात्र सुमित ने बताया कि इतिहास, भूगोल और नागरिक शास्त्र के प्रश्न सीधे और पाठ्यक्रम आधारित थे, जबकि आपदा प्रबंधन के कुछ प्रश्न घुमावदार थे और उन्हें हल करने में अपेक्षा से अधिक समय लगा. जिला शिक्षा कार्यालय के पदाधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारी दिन भर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे. दूसरी तरफ शुक्रवार को कुछ केंद्रों पर मामूली विलंब से पहुंचे परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया, जिसकी सराहना अभिभावकों, शिक्षाविदों और छात्रों ने की है. भाजपा नेता अजय कुशवाहा ने कहा कि कोई भी परीक्षार्थी सेंटर पर विलंब से नहीं पहुंचता है, तीन चार मिनट मामूली विलंब होने से प्रवेश नहीं देना मानवीय कृत्य नहीं है. किसी भी छात्र के लिए मैट्रिक परीक्षा जीवन का एक बड़ा पड़ाव होता है, ऐसी स्थिति में सबों को परीक्षार्थियों का सहयोग करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >