भागलपुर : न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक के पास जमीन धंसने का असर तीसरे दिन शनिवार को भी रेल परिचालन पर बना रहा. सुरक्षा के मद्देनजर मालदा टाउन, अजीमगंज, साहिबगंज और भागलपुर रूट की आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. वहीं कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है.
शनिवार को ये 8 ट्रेनें रद्द
- 53028 मालदा टाउन-अजीमगंज पैसेंजर
- 63402 मालदा टाउन-साहिबगंज एमईएमयू
- 63422 साहिबगंज-अजीमगंज एमईएमयू
- 53030 भागलपुर-अजीमगंज पैसेंजर
- 63401 साहिबगंज-मालदा टाउन एमईएमयू
- 63421 अजीमगंज-साहिबगंज एमईएमयू
- 53433 अजीमगंज-बरहरवा पैसेंजर
- 53029 अजीमगंज-भागलपुर पैसेंजर
कई ट्रेनों का बदला गया मार्ग
न्यू फरक्का में परिचालन प्रभावित होने के कारण कई ट्रेनों को कटिहार-मानसी-मुंगेर-किऊल रूट से चलाया गया. पांच सितंबर को 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस को कटिहार-मानसी-मुंगेर-किऊल होकर चलाया गया.
इसके अलावा न्यू फरक्का-अजीमगंज-कटवा-बांडेल रूट से भी ट्रेनों का परिचालन किया गया. शनिवार को निम्न ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहा:
- 12042 न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस
- 22301 हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
- 13053 हावड़ा-राधिकापुर कुलिक एक्सप्रेस
- 12363 कोलकाता-हल्दीबाड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
यात्रियों की बढ़ी परेशानी
न्यू फरक्का में जमीन धंसने की घटना के बाद लगातार तीसरे दिन ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. खासकर मालदा, अजीमगंज, साहिबगंज और भागलपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों या बदले हुए रूट की जानकारी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनानी पड़ी.
