नाथनगर. पैक्स चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पंचायत के कई उम्मीदवारों ने अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन किया. इसमें विशनरामपुर पंचायत में नरेश साह निर्विरोध अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे. उनके विपक्ष में किसी अन्य ने नामांकन नहीं डाला. वहीं रामपुर खुर्द पंचायत में चुनाव कैंसिल हो गया. कारण नियम के मुताबिक चुनाव होने के लिए अध्यक्ष के साथ-साथ सात सदस्यों का नामांकन जरूरी है. रामपुर से अध्यक्ष पद के लिए तो ललित सिंह व रविंद्र सिंह ने नामांकन किया पर सदस्य पद के लिए अहर्ता के मुताबिक नामिनेशन नहीं किया गया. इसकी जानकारी प्रशासन ने चुनाव आयोग को दे दी है. रामपुर के लिए अब चुनाव आयोग के निर्देश पर आगे चुनाव की प्रक्रिया करायी जायेगी. इधर, गौराचौकी पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए रुद्रनारायण सिंह, नरेश सिंह, भतौड़िया से प्रमोद यादव ने नामांकन दाखिल किया. चुनाव 18 मार्च को संपन्न होने की तिथि निर्धारित की गयी है. ——
अंतिम दिन कई उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, विशनरामपुर में नरेश साह निर्विरोध बने अध्यक्ष
पैक्स चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पंचायत के कई उम्मीदवारों ने अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन किया.
