Bhagalpur, जनार्दन कुमार डीटीओ से सेवानिवृत्त, भागलपुर परिवहन विभाग में पद खाली

जनार्दन कुमार डीटीओ से सेवानिवृत्त, भागलपुर परिवहन विभाग में पद खाली

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट,

भागलपुर जिला परिवहन विभाग के डीटीओ जनार्दन कुमार सेवानिवृत्त हो गए हैं. वह पिछले तीन वर्षों से भागलपुर में जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे.

प्रमोशन के बाद भी भागलपुर में ही रहे तैनात

उल्लेखनीय है कि लगभग एक माह पूर्व बिहार सरकार ने जनार्दन कुमार की कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें पदोन्नति दी थी. उन्हें विशेष सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया था, लेकिन नई जगह पोस्टिंग की अधिसूचना जारी नहीं होने के कारण वह सेवानिवृत्ति तक डीटीओ भागलपुर के पद पर ही कार्यरत रहे.

फिलहाल रिक्त है डीटीओ का पद

जनार्दन कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद भागलपुर डीटीओ का महत्वपूर्ण पद फिलहाल खाली हो गया है. मुख्यालय द्वारा अभी तक इस पद पर किसी नए पदाधिकारी की तैनाती को लेकर आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया है.

जल्द होगी नए अधिकारी की नियुक्ति

परिवहन विभाग के एक एमवीआई ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर किसी की नियुक्ति नहीं हुई है, लेकिन विभाग इस विषय में संज्ञान ले चुका है. उम्मीद है कि मुख्यालय से जल्द ही नए अधिकारी की तैनाती का पत्र जारी कर दिया जाएगा. वर्तमान में पद रिक्त होने के कारण विभाग के रूटीन कार्यों के प्रभावित होने की संभावना है, जिसे देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था या नई नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >