भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट,
भागलपुर जिला परिवहन विभाग के डीटीओ जनार्दन कुमार सेवानिवृत्त हो गए हैं. वह पिछले तीन वर्षों से भागलपुर में जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे.प्रमोशन के बाद भी भागलपुर में ही रहे तैनात
उल्लेखनीय है कि लगभग एक माह पूर्व बिहार सरकार ने जनार्दन कुमार की कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें पदोन्नति दी थी. उन्हें विशेष सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया था, लेकिन नई जगह पोस्टिंग की अधिसूचना जारी नहीं होने के कारण वह सेवानिवृत्ति तक डीटीओ भागलपुर के पद पर ही कार्यरत रहे.फिलहाल रिक्त है डीटीओ का पद
जनार्दन कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद भागलपुर डीटीओ का महत्वपूर्ण पद फिलहाल खाली हो गया है. मुख्यालय द्वारा अभी तक इस पद पर किसी नए पदाधिकारी की तैनाती को लेकर आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया है.
