bhagalpur news. छोटी खंजरपुर के सभी छात्रावासों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश

छोटी खंजरपुर में भागलपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों और छात्रावास संचालकों के साथ जागरूकता और समन्वय बैठक का आयोजन किया.

छोटी खंजरपुर में भागलपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों और छात्रावास संचालकों के साथ जागरूकता और समन्वय बैठक का आयोजन किया. बैठक में एसएसपी प्रमोद कुमार यादव, सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह, सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी, बरारी थानाध्यक्ष बिट्टूृ कुमार कमल समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. मौके पर पुलिस पदाधिकारियों ने सभी छात्रावास संचालकों को 11 से 12 मानकों के अनुसार छात्रावास का संचालन करने का निर्देश दिया. सभी छात्रावासों में प्रत्येक फ्लोर पर सीसीटीवी कैमरा सुनिश्चित करने, छात्रावास के स्टाफ का पुलिस सत्यापन कराने जैसे मानकों को लागू करने के लिए अधिक जोर दिया गया. इस क्रम में पुलिस पदाधिकारियों के लॉज में रात्रि नौ के बाद नो इंट्री लगाने की भी अपील की और छात्रावास में आगंतुक पंजी अधिक सुदृढ़ करने की अपील की. जानकारी मिली है कि पटना नीट छात्रा कांड के बाद भागलपुर में संचालित छात्रावासों को लेकर भी पुलिस हरकत में है. सिटी एसपी ने बताया कि छोटी खंजरपुर में छात्रावासों की संख्या अधिक है और यहां महिला कॉलेज भी है. ऐसी स्थिति में पुलिस की दो टीमों को सक्रिय किया गया है तकि इस इलाके में पुलिस सम्यक गश्त निरंतर हो. सिटी एसपी ने कहा कि इसके अलावा अभया ब्रिगेड की टीम भी लगातार छात्राओं से संपर्क में हैं. किसी भी विपरीत परिस्थिति में छात्राएं अभया ब्रिगेड से संपर्क कर सकती हैं. मौके पर छात्रावास संचालकों ने भी अपनी समस्याओं को पुलिस के समक्ष रखा. अधिकांश समस्याएं गश्त और सुरक्षा से ही जुड़े हुए थे. पुलिस पदाधिकारियों ने सभी लोगों को सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया और किसी भी विपरित स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचना देने की अपील की गयी. लॉज संचालकों ने पत्रकारों को बताया कि अधिकतर मानकों का वे लोग पालन कर रहे हैं. कुछ नये मानक हैं, जैसे सीसीटीवी कैमरा, स्टाफ वेरिफिकेशन आदि अच्छी पहल है. लॉज संचालकों ने बताया कि अगर पुलिस इसी तरह सक्रिय रही तो निश्चित रूप से छात्राएं खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >