हॉस्टल से अवैध छात्रों ने खाली किया कमरा

टीएमबीयू के पीजी पुरुष हॉस्टल चार में छात्रों के दो गुटों में विवाद के बाद हॉस्टलों में अवैध रूप से रहने वाले छात्रों की सूची तैयार की जा रही है,

टीएमबीयू के पीजी पुरुष हॉस्टल चार में छात्रों के दो गुटों में विवाद के बाद हॉस्टलों में अवैध रूप से रहने वाले छात्रों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ डिग्री रद्द की जा सके. गुरुवार को कुलपति के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू प्रो बिजेंद्र कुमार की नेतृत्व में टीम एक बार फिर पुरुष हॉस्टल चार का निरीक्षण करने पहुंची. इस दौरान अवैध रूप से रहने वाले छात्रों के कमरे को देखा और कुछ कमरे में विवि का ताला लगाने का निर्देश दिया. डीएसडब्ल्यू ने बताया कि सख्ती के बाद हॉस्टल में अवैध रूप से रहने वाले आठ छात्रों ने कमरा खाली कर दिया है. उस कमरे में विवि का ताला लगा दिया गया है. ऐसे तीन और छात्र शुक्रवार को खाली करने की बात कही है. शेष अवैध रूप से रह रहे छात्रों को पांच दिनों का समय दिया गया है. अन्य पीजी पुरुष हॉस्टलों में भी अवैध रूप से रहने वालों छात्रों को भी पांच दिनों में कमरा खाली करने का निर्देश दिया गया है. इसकी सूचना सभी हॉस्टलों में चिपका दी गयी. इसके बाद भी कमरे खाली नहीं किये जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर वार्डन डॉ सुधीर कुमार सिंह, डॉ संजय जायसवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर निर्लेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >