bhagalpur news. भागलपुर रेलवे स्टेशन का पार्किंग बाउंड्री गायब, नो पार्किंग जोन में अवैध वसूली

भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में टू, थ्री और फोर व्हीलर का पार्किंग सुचारु पुर से चलने लगा

भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में टू, थ्री और फोर व्हीलर का पार्किंग सुचारु पुर से चलने लगा, लेकिन भागलपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग के ठेकेदार के हौसले इतने बुलंद है कि निर्धारित पार्किंग क्षेत्र के बाहर यात्रियों के चलने वाले रास्तों पर खड़े वाहनों से भी अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है. रेलवे ने पार्किंग के लिए निश्चित दायरा तय किया है, लेकिन धरातल पर स्थिति बिलकुल उलट है. पार्किंग ठेकेदार के कर्मी स्टेशन के मुख्य द्वार और पोर्टिको के पास जाकर थ्री और फोर व्हीलर से अवैध पार्किंग शुल्क की वसूली की जा रही है. बुधवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर के नो पार्किंग जोन से यात्रियों को उतारने के बाद लौट रहें थ्री और फोर व्हीलर से जबरन पार्किंग का रसीद थमा कर शुल्क लिया जा रहा था. जिससे वहां से निकलने वाली गाड़ियों से जाम की स्थिति बन गयी. वहां से निकलने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जैसे ही कोई यात्री अपनी गाड़ी खड़ी कर सामान उतारने की कोशिश करता था, तो वहां पार्किंग कर्मी जाकर पैसे की मांग कर रहें दिखे. पार्किंग क्षेत्र के बाहर परिसर में टोटो से जाम की स्थिति बनी रही. पैदल चलने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >