Bhagalpur news अखंड रामधुन महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा

नारायणपुर श्रीश्री 108 तीन दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ को लेकर नागर उवि पहाड़पुर के मैदान से बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

नारायणपुर श्रीश्री 108 तीन दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ को लेकर नागर उवि पहाड़पुर के मैदान से बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. समाजसेवी विदेंश्वरी शर्मा ने बताया कि कलश शोभायात्रा में करीब 351 महिलाएं व किशोरियों ने भाग लिया. यात्रा भव्य झांकी के साथ यज्ञ स्थल से पहाड़पुर गांव होते आशाटोल, महवागढ़, एनएच-31 के रास्ते बलाहा गंगाघाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया. वहां से मधुरापुर बाजार, नारायणपुर- चौहद्दी , मनोहरपुर, रायपुर व आशाटोल गांव होते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंची. कलश पूजन व गणेश, राम दरबार, विष्णु, नृसिंह, शिव-पार्वती, राधाकृष्ण समेत अन्य देवी देवताओं का पूजन हुआ. संध्या में रामधुन मंडप का उद्घाटन सुधीर शर्मा ने फीता काट कर किया. मेला का उद्घाटन जिप सदस्या उषा मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर जितेंद्र शर्मा, विदेश्वरी शर्मा, अक्षय लाल शर्मा, प्रमोद कुमार नागर, अमित कुमार, नीतीश कुमार, छंगुरी शर्मा, शंभु ठाकुर, सियाराम शर्मा, जय हिंद शर्मा, जवाहर शर्मा, नंदन रजक मौजूद थे.

कुशहा से निकाली गयी कलश शोभायात्रा

भागवत कथा को लेकर बुधवार को कुशहा से विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा से पहले सभी महिलाएं कुशहा काली मंदिर प्रांगण में जमा हुईं. सुबह 10:30 बजे मंदिर प्रांगण से घुड़सवारों का जोड़ा धार्मिक ध्वजा लहराते आगे बढ़े. पीछे-पीछे रथ व कलश यात्रा निकली. कलश शोभायात्रा में 551 महिलाएं शामिल रहीं. कुशहा से कहलगांव पकतल्ला के शीतला के सामने गंगा नदी से सभी महिलाओं ने जलभरी की. 12 किलोमीटर पैदल चल कर कथा स्थल पहुंची.कलश शोभायात्रा में जिप सदस्य प्रेमलता देवी, मनोहर मंडल, हेमंत मंडल, जितेन्द्र मंडल, भरत मंडल, संजय मंडल सहित काफी संख्या में ग्रामीण साथ चल रहे थे. आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि चार से 10 फरवरी तक कथा का आयोजन होगा. मुख्य कथा वाचक वृंदावन श्री धाम से पधारे कथावाचक स्वामी रामकृष्ण रंजन जी महाराज व्याख्यान करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >