Bhagalpur. टीएमबीयू में नामांकन की दौड़ तेज, स्नातक सेमेस्टर वन के लिए आए 250 से अधिक आवेदन

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के स्नातक सत्र 2026-30 के सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही. अब तक विभिन्न विषयों में 250 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं.

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट

भागलपुर. तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के स्नातक सत्र 2026-30 के सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही. अब तक विभिन्न विषयों में 250 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 मई तक जारी रहेगी.23 मई को प्रथम मेधा सूची जारी की जायेगी, जबकि 25 मई से इसी सूची के आधार पर कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी.डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह ने बताया कि नामांकन से संबंधित शेड्यूल सभी कॉलेजों को भेज दिया गया है. इस बार टीएमबीयू के 12 पुराने अंगीभूत कॉलेज, 10 नये डिग्री कॉलेज और 19 संबद्ध कॉलेजों में नामांकन लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं का ही नामांकन किया जायेगा.उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विद्यार्थियों ने समर्थ पोर्टल पर आवेदन नहीं किया है, उनका नामांकन नहीं होगा. डीएसडब्ल्यू ने यह भी बताया कि नए 10 डिग्री कॉलेजों में केवल छह विषयों में ही आवेदन लिए जायेंगे, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि नामांकन की पूरी प्रक्रिया 30 जून तक पूरी कर ली जायेगी और 1 जुलाई से कॉलेजों में कक्षाएं शुरू होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BRAJESH NANDAN MAD

BRAJESH NANDAN MAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >