नेशनल अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ सौरभ

27-28 दिसंबर को हैदराबाद में आयोजित आइएमए के राष्ट्रीय अधिवेशन में अवार्ड मिला

भागलपुर . इंडियन मेडिकल एसोसिएशन-जूनियर डॉक्टर नेटवर्क (आइएमए-जेडीएन) बिहार के अध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार को बेहतर कार्य करने के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया. 27-28 दिसंबर को हैदराबाद में आयोजित आइएमए के राष्ट्रीय अधिवेशन में अवार्ड मिला. डॉ सौरभ इस समय जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कम्युनिटी मेडिसिन से पीजी कर रहे हैं. डॉ सौरभ कुमार को पांच नेशनल अवार्ड मिल चुका है. इस उपलब्धि पर आइएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह, आइएमए बिहार के पूर्व अध्यक्ष डॉ डीपी सिंह, आइएमए भागलपुर के अध्यक्ष डॉ सोमेन कुमार चटर्जी ने खुशी जाहिर की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >