Bhagalpur News : शिक्षा मंत्री से विवि कर्मियों को वेतन व पेंशन देने की मांग

टीएमबीयू के शिक्षक संगठन भुस्टा ने शिक्षा मंत्री को आवेदन देकर विवि के शिक्षकों व कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने की मांग की है.

टीएमबीयू के शिक्षक संगठन भुस्टा ने शिक्षा मंत्री को आवेदन देकर विवि के शिक्षकों व कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने की मांग की है. साथ ही पेंशनधारियों को भी पेंशन देने की मांग की है. भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ने कहा कि फरवरी से वेतन व पेंशन लंबित है. ऐसे में शिक्षकों व कर्मियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है. वेतन व पेंशन नहीं मिलना जनप्रिय सरकार के स्वभाव व कार्य संस्कृति के विपरीत है. साथ ही राजभवन व शिक्षा विभाग के बीच उत्पन्न गतिरोध से विवि के कार्य पर भी प्रतिकुल असर पड़ रहा है. महासचिव ने शिक्षा मंत्री से वेतन व पेंशन जल्द निर्गत करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >