bhagalpur news. कर्णगढ़ चैती मेला पूर्व की तरह 20 दिन तक लगाने की अनुमति देने की मांग

क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों की एक महत्वपूर्ण सभा रविवार को दोपहर 2 बजे कर्णगढ़ स्थित बाबा मनसकामनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित की जायेगी. सभा में कर्णगढ़ चैती मेला को पूर्व की भांति 20 दिनों तक आयोजित कराने की मांग उठ रही है.

क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों की एक महत्वपूर्ण सभा रविवार को दोपहर 2 बजे कर्णगढ़ स्थित बाबा मनसकामनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित की जायेगी. सभा में कर्णगढ़ चैती मेला को पूर्व की भांति 20 दिनों तक आयोजित कराने की मांग उठ रही है. दानवीर कर्ण वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि चैती मेला शुरुआती दौर में 20 दिनों तक लगता था .पूर्व में जिलाधिकारी स्तर से भी लगातार 20 दिन मेला लगाने की अनुमति दी जाती रही है. लेकिन वर्तमान में बिना किसी ठोस कारण के मेले की अवधि घटा कर मात्र दो दिन कर दी गयी, जिससे मेले की परंपरा और उसकी आत्मा प्रभावित हो रही है. फाउंडेशन के सचिव प्रमोद सिन्हा सहित संजय कुमार यादव, प्रसून लतांत, लखन खटीक, सियाराम दास और आशीष कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि सीमित समय के कारण न श्रद्धालुओं को पर्याप्त अवसर मिल पा रहा है और न ही स्थानीय कारीगरों व दुकानदारों को लाभ हो रहा है. उन्होंने बताया कि सभा का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को एकजुट कर प्रशासन से सामूहिक रूप से यह मांग करना है कि कर्णगढ़ में चैती मेला हर वर्ष 20 दिनों तक आयोजित करने की अनुमति दी जाये. सभा में इसके अलावा दानवीर कर्ण की विशाल प्रतिमा की स्थापना, कर्ण गुफा के संरक्षण समेत कर्णगढ़ से जुड़े अन्य सांस्कृतिक और ऐतिहासिक मुद्दों पर भी चर्चा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >