सुलतानगंज में गंगा प्रतिमा दर्शन को उमड़ रही भीड़

गंगा दशहरा पर मां गंगा की प्रतिमा लगभग 120 साल से पूर्व से बैठायी जा रही है. विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना पंडित पवन झा ने किया

सुलतानगंज ध्वजागली में गंगा दशहरा पर मां गंगा की प्रतिमा लगभग 120 साल से पूर्व से बैठायी जा रही है. विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना पंडित पवन झा ने किया. कुंवारी व बटुक को भोजन कराया गया. पुजारी अभिषेक झा ने बताया कि मां गंगा से सुख,समृद्धि की कामना की गयी. मां गंगा की प्रतिमा को देखने लोगों की काफी भीड़ देखी गयी. व्यवस्थापक अनूप झा ने बताया कि 120 साल से भी अधिक समय से प्रतिमा बैठायी जा रही है. प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा कर शाम में भव्य महाआरती की गयी. सोमवार को प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. इस दौरान रतन झा, नवीन झा, प्रदीप झा सहित पंडा समाज के कई युवा की अहम भागीदारी देखी गयी. जह्नावी गंगा महाआरती सभा के संजीव झा ने बताया कि गंगा घाट व गंगा प्रतिमा के समीप गंगा की भव्य महाआरती की गयी. जय जय भगीरथ नंदनी, जय चकोर चंदनी…से माहौल भक्तिमय बन गया.

अजगैवीनाथ गंगा घाट पर भव्य गंगा महाआरतीसुलतानगंज अजगैवीनाथ धाम के उत्तरवाहनी गंगा घाट पर गंगा दशहरा पर जह्नावी गंगा महाआरती सभा की ओर से बनारस की तर्ज़ पर गंगा महाआरती का आयोजन किया गया. सैकड़ों भक्तों ने गंगा घाट पहुंच कर गंगा महाआरती में मां गंगा की आराधना कर सुख शांति की कामना की. महाआरती सभा के संयोजक संजीव झा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष गंगा दशहरा पर अजगैवीनाथ के उत्तरवाहनी गंगा घाट व ध्वजा गली में स्थापित मां गंगा प्रतिमा की बनारस की तर्ज़ पर स्थानीय पंडित ने बनारस की तर्ज़ पर संध्या गंगा महाआरती की. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद थे.

मंदिर के सौंदर्यीकरण कराने का दिया भरोसा

दोबारा सांसद बनने के बाद जदयू प्रत्याशी अजय मंडल रविवार को अपने समर्थकों के साथ पीरपैंती प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया व मंतदाताओं का जीत दिलाने के लिए आभार जताया. पहले वह शेरमारी बाजार स्थित जदयू कार्यालय पहुंचे जहां अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ व फूल-मालाओं से अभिवादन किया. वह ऐतिहासिक मनोकामना मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की. पुजारी के मंदिर सौंदर्यीकरण कराने की मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का भरोसा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >