रोड शो के दौरान महिला के गले से काटा सोने का चेन

सीएम के रोड शो के दौरान चेन उड़ाया

भागलपुर. सीएम के रोड शो के दौरान जैसे ही काफिला तिलकामांझी चौक पर पहुंचा, उसी वक्त भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात शातिर ने एक महिला के गले से सोने का चेन काट लिया. महिला छोटी खंजरपुर की रहने वाली राज कुमारी थी. घटना के बाद वह सीधे तिलकामांझी थाना पहुंची. जहां उसने मामले को लेकर आवेदन दिया. इधर पुलिस ने जांच करने के बाद केस दर्ज करने की बात कह कर महिला को वापस भेज दिया. बता दें कि रोड शो के दौरान कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद बेखौफ शातिर ने घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >