सो रही तीन साल की मासूम बच्ची की पिता ने हसुआ से गला रेत कर दी हत्या…

सुलतानगंज : बाथ थाना क्षेत्र स्थित कुमैठा पंचायत के सुलतानपुर गांव में सोमवार को एक सनकी पिता ने अपनी तीन साल की मासूम बेटी की सोयी अवस्था में ही हसुआ से गला रेत कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देकर घर से भाग रहे पिता को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई शुरू कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पहुंच कर आरोपित पिता को हिरासत में ले लिया है.

Also Read: नेपाल ने भारत को दी तटबंध तोड़ने की धमकी, बिहार में बाढ़ का बढ़ा खतरा, हो सकता है भारी नुकसान…
इस तरह दिया वारदात को अंजाम..

बताया जा रहा है कि सुलतानपुर गांव निवासी टुनटुन चौधरी का रंजो कुमारी की हत्या करने से पूर्व पत्नी सुलेखा देवी से विवाद हुआ था. विवाद के बाद टुनटुन ने पहले आत्महत्या करने का प्रयास किया. लेकिन पत्नी व आसपास के लोगों ने उसे रोक लिया. पड़ोसियों ने बताया कि सोमवार की दोपहर रंजो कमरे में सोयी थी. मां व अन्य बच्चे बाहर थे. इसी बीच पिता ने बेटी को निर्मम तरीके से हसुआ से गला रेत दिया. बच्ची जब चिल्लायी तो मां व आसपास के लोग दौड़े. बच्ची खून से लथपथ बिछावन पर पड़ी थी. बच्ची मौके पर ही दम तोड़ चुकी थी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. बच्ची की मां व अन्य बच्चों से भी पूछताछ की जा रही है. आरोपित का मानसिक संतुलन खराब होने की बात बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >