बिहार में रॉन्ग साइड ट्रक ने महिला बैंक मैनेजर को रौंदा, चारों पहिए चढ़े, दो टुकड़ों में बंटी लाश

Bihar Accident News: भागलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बैंक मैनेजर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया, जबकि आरोपी चालक फरार हो गया.

Bihar Accident News: भागलपुर में गुरुवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया. हादसा इतना भयावह था कि महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया. मृतका की पहचान सपना कुमारी (35) के रूप में हुई है, जो उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में ब्रांच मैनेजर थीं.

ड्यूटी पर जाते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, सपना कुमारी रोज की तरह सुबह करीब 10:30 बजे घर से ड्यूटी के लिए निकली थीं. करीब 11 बजे श्रीपुर पेट्रोल पंप के पास उनकी स्कूटी और सामने से आ रहे ट्रक के बीच टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सीधे ट्रक के नीचे आ गईं.

‘रॉन्ग साइड से आया ट्रक’, परिवार का आरोप

मृतका की ननद संगीता कुमारी ने आरोप लगाया कि ट्रक रॉन्ग साइड से आ रहा था. उनकी भाभी सही दिशा में थीं और हेलमेट भी पहने हुए थीं. उन्होंने कहा कि ट्रक चालक ने लापरवाही नहीं, बल्कि जानबूझकर टक्कर मारी. साथ ही यह भी आरोप लगाया कि इलाके में अक्सर ड्राइवर शराब पीकर वाहन चलाते हैं.

हादसे का मंजर था दिल दहला देने वाला

घटनास्थल का दृश्य बेहद भयावह था. टक्कर के बाद महिला का शव ट्रक के पहियों के नीचे फंसा मिला. शरीर दो हिस्सों में बंट चुका था और सड़क पर खून बिखरा हुआ था. हैरानी की बात यह रही कि हादसे के बाद भी उनके सिर पर हेलमेट लगा हुआ था.

ट्रक पकड़ा गया, चालक फरार

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और गुस्से में सड़क जाम कर दिया. लोगों के आक्रोश के चलते NH-80 पर लंबा जाम लग गया. आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया.

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. परिजनों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की है. सपना कुमारी हरनाथ चक की रहने वाली थीं. उनके पति रेलवे में कार्यरत हैं और उनके दो बच्चे हैं. इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है.

Also Read: बिहार के DSP के पास 80 करोड़ की संपत्ति: ससुराल में बंगला, गर्लफ्रेंड के नाम जमीन, थार पर ‘पुलिस’ लिखकर घूमती है पत्नी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >