भागलपुर स्टेशन पर यात्रियों से पानी की बोतल पर वसूले जा रहे अधिक पैसे, शिकायत के बावजूद भी मनमानी

Bhagalpur Station Water Bottle Overcharging: भागलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों से पानी की बोतल के निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत सामने आई है. यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट:

Bhagalpur Station Water Bottle Overcharging: भागलपुर रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर संचालित खान-पान स्टॉलों पर पानी की बोतलों की बिक्री में अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही हैं. आरोप है कि स्टॉल संचालक निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूल रहे हैं, जबकि रेलवे प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि सीलबंद पानी की बोतल एमआरपी से अधिक कीमत पर नहीं बेची जाएगी.

स्टेशन परिसर के विभिन्न स्टॉलों पर पानी की बोतल का मूल्य 14 रुपये प्रदर्शित किया गया है. इसके लिए मूल्य सूची भी चस्पा की गई है, जिसमें अधिक कीमत वसूलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. इसके बावजूद कई स्टॉलों पर यात्रियों से 15 से 17 रुपये तक लिए जाने की शिकायत मिल रही है.

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग वसूली

यात्रियों के अनुसार प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पानी की बोतल के लिए एक रुपया अतिरिक्त लिया जा रहा है, जबकि प्लेटफॉर्म संख्या दो से छह तक के स्टॉलों पर दो से तीन रुपये तक अधिक वसूले जा रहे हैं. कई यात्रियों ने इसकी शिकायत भी की, लेकिन कथित रूप से स्टॉल संचालकों की मनमानी जारी है.

रेल नीर नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों से स्टेशन पर रेल नीर उपलब्ध नहीं है. इसके स्थान पर रेलवे द्वारा सात अन्य ब्रांडों का पैकेज्ड पेयजल स्टॉलों पर उपलब्ध कराया गया है. इन बोतलों का निर्धारित मूल्य स्पष्ट रूप से अंकित है, लेकिन यात्रियों का आरोप है कि उनसे एमआरपी से अधिक राशि ली जा रही है.

कार्रवाई की मांग

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी स्टॉल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि यदि स्टेशन परिसर में ही निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली होगी तो यात्रियों के अधिकारों का हनन होगा.

यात्रियों ने रेलवे के वाणिज्य विभाग और संबंधित अधिकारियों से नियमित निगरानी बढ़ाने तथा मूल्य सूची का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है.

भागलपुर की और खबरों को पढ़ने के लिये यहां क्लिक कीजिये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >