भागलपुर में फुट ओवर ब्रिज छोड़ जान जोखिम में डाल पटरी पार कर ट्रेन में चढ़ते दिखे यात्री

Bhagalpur Station Safety Issue: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम उस समय लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया जब देवघर से सरायगढ़ जाने वाली स्पेशल पैसेंजर ट्रेन में यात्री पटरी पार कर बोगी में चढ़ते नजर आए. इस दौरान स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट:

Bhagalpur Station Safety Issue: भागलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर मंगलवार शाम करीब 3:10 बजे देवघर–सरायगढ़ स्पेशल पैसेंजर ट्रेन पहुंची. ट्रेन आने से पहले ही कई यात्री फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करने के बजाय प्लेटफार्म नंबर 1 से सीधे पटरी पार कर दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंच गए.

ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने जान जोखिम में डालकर बोगियों में चढ़ना शुरू कर दिया. इस दौरान महिलाओं और छात्राओं की भी भीड़ में मौजूदगी देखी गई.

माइकिंग के बावजूद नहीं माने यात्री

रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार माइकिंग के जरिए यात्रियों को पटरी पार नहीं करने की अपील की जाती रही, लेकिन लोग नियमों की अनदेखी करते रहे.

सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

सबसे बड़ी बात यह रही कि मौके पर RPF और GRP के जवान मौजूद नहीं दिखे. सामान्यतः ट्रेन के आगमन के समय स्टेशन पर सुरक्षा बलों की गश्ती रहती है ताकि यात्रियों को रोककर सुरक्षित मार्ग से चलने के लिए प्रेरित किया जा सके.

लेकिन इस मामले में सुरक्षा व्यवस्था की भारी कमी साफ नजर आई.

यात्रियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी

घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई. लोगों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लापरवाह यात्रियों पर कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >