भागलपुर में स्कूल वैन और कार की जोरदार टक्कर : दो बच्चे घायल, कार के उड़े परखच्चे

Bhagalpur Road Accident: भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र में स्कूल वैन और कार की जोरदार टक्कर में दो बच्चे घायल हो गए. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Bhagalpur Road Accident: बाईपास थाना क्षेत्र के दुमका मुख्य मार्ग स्थित होंडा शोरूम के समीप मंगलवार को एक कार और स्कूल मैजिक वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना में स्कूल वैन में सवार दो बच्चे घायल हो गए, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

ट्रक में घुसी क्षतिग्रस्त कार

कार और वैन दोनों को हुआ नुकसान

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार के मालिक की पहचान हुसैनाबाद, गुलाबबाग निवासी मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है. टक्कर के कारण दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है. हालांकि समय रहते बच्चों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचा दिया गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थानाध्यक्ष चनबीर यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर जताई चिंता

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दुमका मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की. लोगों ने प्रशासन से यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है.

भागलपुर की और खबरें पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >