Bhagalpur News: भागलपुर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, झारखंड-बंगाल के लिए चालू होगी सीधी बस सेवा

Bhagalpur News: भागलपुर के लोगों के लिए बड़ी खबर आ गई है. दरअसल, झारखंड-बंगाल जाना भागलपुर के लोगों के लिए अब आसान होने वाला है. दरअसल, बीएसआरटीसी बसों का परिचालन झारखंड-बंगाल के लिए जल्द ही शुरू होगा.

Bhagalpur News: भागलपुर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है. भागलपुर के लोगों के लिए अब झारखंड-बंगाल की यात्रा बेहद आसान हो जाएगी. दरअसल, बिहार राज्य पथ परिवहन प्रमंडल भागलपुर की ओर से जल्द ही बीएसआरटीसी बसों का परिचालन होने वाला है. यह बसें झारखंड-बंगाल के लिए चलेंगी. इससे भागलपुर के यात्रियों और व्यावसायियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी. जोर-शोर से बस के परिचालन को लेकर तैयारी चल रही है.

इन शहरों का हो रहा रूट सर्वे

खबर की माने तो, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई प्रमुख शहरों का रूट सर्वे भागलपुर परिवहन प्रमंडल द्वारा किया जा रहा है. वहीं, योजना बनाई गई है कि, बीएसआरटीसी की ओर से भागलपुर से देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, रामपुरहाट, रानीगंज, दुर्गापुर और आसनसोल जैसे महत्वपूर्ण शहरों के लिए सीधी बस सेवा की सुविधा दी जायेगी. याद दिला दें कि, पिछले दिनों भागलपुर परिवहन प्रमंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया था कि, बीते दिनों ही 24 नई बसें बीएसआरटीसी से भागलपुर को मिली थी. इनमें से कुछ बसों का परिचालन अंतरराज्यीय रूटों पर किया जाएगा.

यात्रियों और व्यवसायियों को होगी सहूलियत

वहीं, सर्वे को लेकर कहा जा रहा है कि, इसके तहत संभावित मार्गों की स्थिति, सुरक्षा मानक, स्टॉपेज और यात्रियों की संख्या का आकलन होगा. तो वहीं, रूट सर्वे के बाद रूट मैपिंग, स्टॉप चिह्नित करने और टिकट दर निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके साथ ही शुरुआत में सीमित बसों के साथ सेवा शुरू कर, यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर इसका विस्तार किया जाएगा. बता दें कि, बस सेवा शुरू होने से यात्रियों के साथ-साथ व्यवसायियों को सफर में काफी सहूलियत मिलेगी. आसानी ने झारखंड-पश्चिम बंगाल से जुड़ सकेंगे.

Also Read: Smart Meter: स्मार्ट मीटर को लेकर जारी हुआ सख्त आदेश, अगर ये काम नहीं किया तो कट सकती है आपकी बिजली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >