निजी एंबुलेंस के लोकेशन के लिए होगी गूगल मैपिंग

निजी एंबुलेंस के लोकेशन के लिए होगी गूगल मैपिंग

भागलपुर . जिले में संचालित सभी निजी एंबुलेंस के लोकेशन की जानकारी के लिए गूगल मैपिंग की तैयारी चल रही है. एंबुलेंस व इसके संचालक की पूरी जानकारी स्वास्थ्य विभाग जुटा रहा है. पटना मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद सिविल सर्जन डॉ अशोक प्रसाद ने क्लस्टर लीडर मुकेश रजक को यह काम जल्द पूरा करने को कहा है. इसकी रिपोर्ट पटना मुख्यालय को भेजा जायेगा. गूगल मैपिंग के दौरान एंबुलेंस वाहन का पंजीयन नंबर, एंबुलेंस के मालिक व चालक का नाम, वाहन का माॅडल इत्यादि जानकारी दर्ज की जायेगी. वहीं एंबुलेंस सेवा कहां से शुरू होती है, इसका भी आंकड़ा जुटाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >