तीन चिकित्सकों को मिलेगा आइएमए का एएमएस अवार्ड

तीन चिकित्सकों को मिलेगा आइएमए का एएमएस अवार्ड

भागलपुर . इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेशियलिटिज (एएमएस) की ओर से शहर के तीन चिकित्सकों को सम्मानित किया जायेगा. तीनों डॉक्टरों को भुवनेश्वर में एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेशियलिटिज अवार्ड दिया जायेगा. यह कार्यक्रम 30 नवंबर काे आयोजित होगा. जिन चिकित्सकों को सम्मानित किया जायेगा, इनमें स्टेट आइएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ डीपी सिंह, जेएलएनएमसीएच के गायनी विभाग की प्राध्यापक डॉ अर्चना झा व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार निराला हैं. आइएमए एएमएस के राष्ट्रीय चेयरमैन डाॅ नाेमिता शिवगुप्ता व राष्ट्रीय सचिव डाॅ श्रीरंग आबकारी यह अवार्ड प्रदान करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >