भागलपुर में 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ी चिंता

भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में 30 सेंटीमीटर की वृद्धि के बाद प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है।

भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर तेजी बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में भागलपुर में गंगा का जलस्तर 30 सेंटीमीटर बढ़कर 29.03 मीटर से 29.33 मीटर पर पहुंच गया है. हालांकि यह खतरे के निशान 33.68 मीटर से 4.35 मीटर नीचे है, लेकिन जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि ने गंगा किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है. वहीं केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण की रिपोर्ट के अनुसार जलस्तर में वृद्धि जारी रहेगी.

केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने जतायी और बढ़ोतरी की संभावना

केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण की रिपोर्ट के अनुसार गंगा के जलस्तर में अभी और वृद्धि होने की संभावना है. जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी रहने पर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.

कहलगांव में भी बढ़ा गंगा का जलस्तरभागलपुर के साथ-साथ कहलगांव में भी गंगा का जलस्तर बढ़ा है. यहां पिछले 24 घंटे में जलस्तर 16 सेंटीमीटर बढ़कर 28.23 मीटर से 28.39 मीटर पर पहुंच गया. लगातार बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन भी नजर बनाए हुए है.

अभी सतर्कता, जरूरत पड़ने पर ऊंचे स्थल पर लेंगे शरण

फिलहाल गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए तटवर्ती क्षेत्रों के लोग सतर्क हैं. जलस्तर में और वृद्धि होने पर ऊंचे स्थानों पर जाने की नौबत आ सकती है.आने वाले दिनों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमानरिपोर्ट की मानें तो भागलपुर में पिछले 24 घंटे में औसतन 1.28 मिमी वर्षा दर्ज की गयी. वहीं आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है. सोमवार को 18 मिमी, मंगलवार को 15 मिमी, बुधवार को 9 मिमी, गुरुवार को 30 मिमी और शुक्रवार को 23 मिमी वर्षा होने की संभावना जतायी गयी है. लगातार बारिश होने पर गंगा के जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >