bhagalpur news. बरारी शवदाह गृह : 9.39 करोड़ का कर दिया भुगतान, फिर भी काम अधूरा

बरारी में बन रहे शवदाह गृह एवं मोक्षधाम की अंतिम देनदारी राशि भी खर्च करने की स्वीकृति नगर विकास और आवास विभाग (यूडीएचडी) दे दी है, लेकिन निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है.

बरारी में बन रहे शवदाह गृह एवं मोक्षधाम की अंतिम देनदारी राशि भी खर्च करने की स्वीकृति नगर विकास और आवास विभाग (यूडीएचडी) दे दी है, लेकिन निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है. बुडको के अनुसार प्रोजेक्ट की डेडलाइन नजदीक है और दावा किया है कि करीब चार महीने में कार्य पूरा हाेगा. हालांकि, वास्तविकता यह है कि लगभग 30 प्रतिशत काम अभी बाकी है. पिछले दो वर्षों में 70 प्रतिशत कार्य पूरा किया गया है. एकरारनामा की राशि 9.39 करोड़ और सेंटेज की राशि 65.71 लाख रुपये तय की गयी थी. अभी तक में कुल 3.29 करोड़ रुपये पहले ही भुगतान हो चुका है. अंतिम देनदारी, यानी 6.75 करोड़ रुपये की राशि अब जारी कर दी गयी है. इसके बाद यूडीएचडी के पास प्रोजेक्ट के लिए अब कोई बकाया नहीं रह गया है. जूनियर इंजीनियर अभिषेक कुमार ने बताया कि कार्य मई तक पूरा हो जायेगा. निर्माण के लिए विभाग ने कुल 11.17 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी थी. प्रोजेक्ट के लिए अब तक दी गयी राशि प्रोजेक्ट राशि : 11.17 करोड़ रुपये एकरारनामा राशि : 9.39 करोड़ 09 मई, 2023 को जारी राशि : 1.79 करोड़ रुपये 26 सितंबर, 2025 को जारी राशि : 1.50 करोड़ रुपये 19 जनवरी, 2026 को जारी राशि : 6.75 करोड़ रुपये बकाया राशि : शून्य कार्य : 70 % आधुनिक गैस आधारित शवदाह निर्माण के लिए काम एक कदम आगे नहीं बढ़ा शहर में आधुनिक एलपीजी (गैस) आधारित शवदाह गृह भी बनना है. नगर विकास एवं आवास विभाग (यूडीएचडी) ने इस परियोजना को स्वीकृति करीब दो माह पहले ही दी है लेकिन, अब तक इस दिशा में काम एक कदम आगे भी नहीं बढ़ा है. निर्माण की जिम्मेदारी तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन को सौंपी गयी है. करीब एक एकड़ भूमि ईशा फाउंडेशन को एक रुपये की टोकन राशि पर 33 वर्षों के लिए लीज पर देने की सैद्धांतिक मंजूरी दे चुकी है. नगर निगम ने शवदाह गृह के लिए भूतनाथ मंदिर रोड और बरारी में जमीन चिह्नित कर विभाग को ब्यौरा भेजा है. इसको भेजने से भी कई माह बीत चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >