विवाद के बाद नाबालिग से जबरदस्ती, मां-पिता को भी पीटा

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास

सुलतानगंज स्थित बाथ थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव में मंगलवार को एक नाबालिग और उसके परिवार के लोगों की बेरहमी से पिटाई की गयी थी. घटना के बाद घायल नाबालिग और उसके माता-पिता थाना पहुंचे. जहां से उन्हें इलाज के लिए पहले स्थानीय पीएचसी भेजा गया. वहां से तीनों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. बुधवार को तीनों ही घायलों को मायागंज अस्पताल से डिस्चार्ज किये जाने के बाद अस्पताल परिसर स्थित बरारी पुलिस पिकेट बुलाया गया. उनकी शिकायत सुनकर उन्हें बाथ थाना जाकर आवेदन देने की बात कही गयी. नाबालिग पीड़िता ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5 बजे उसके माता-पिता खेत में काम करने के लिए गये थे और वह घर में अकेली थी. तभी उसका पड़ासी उनके घर में घुस गया. वह जबरदस्ती करने का प्रयास किया. इस दौरान उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिये. घटना के बाद जब उसके माता-पिता वहां पहुंचे और इस बात का विरोध करने के लिए आरोपितों के घर गये तो उक्त लोगों ने उन्हें भी लाठी-डंडे से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. पीड़िता ने बताया कि आये दिन उनके पड़ोसी पानी गिराने को लेकर विवाद करता था. इसी विवाद को लेकर उक्त लोगों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >