Bhagalpur News. लोहिया पुल से जरलाही सड़क निर्माण को मंजूरी, 2.29 करोड़ रुपये होंगे खर्च

लोहिया पुल से जरलाही सड़क स्वीकृत.

– विद्यार्थियों के लिए सुगम होगा रास्ता, मार्च तक बहाल होगी एजेंसी और शुरू होगा काम

लोहिया पुल से जरलाही वाया पाकिजा चौक तक जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. यह सड़क पहले नगर निगम से बनने की चर्चा में थी, लेकिन अब शहरी विकास एवं आवास विभाग ने परियोजना (यूडीएचडी) स्वीकृत कर निर्माण की जिम्मेदारी बुडको को सौंप दी है. तकरीबन 2 करोड़ 29 लाख 47 हजार 700 रुपये की लागत से यह सड़क बनेगी, जिससे वार्ड संख्या 40 समेत आसपास के सैकड़ों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है.

बुडको ने शुरू की निविदा प्रक्रिया

यूडीएचडी की स्वीकृति के बाद बुडको ने एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. टेक्निकल बिड 28 फरवरी को खोली जायेगी. इसके बाद फाइनेंशियल बिड के आधार पर एजेंसी का चयन होगा.चयनित एजेंसी के लिए आठ महीने के अंदर सड़क निर्माण पूरा करना अनिवार्य रखा गया है. विभाग के अनुसार निर्माण गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष निगरानी रहेगी.

विद्यार्थियों की बढ़ेगी सुविधा

यह मार्ग स्टेशन के दक्षिणी गेट और कई स्कूलों से जुड़ा है, इसलिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं. सड़क बनने से स्कूली बच्चों, शिक्षण संस्थानों के छात्रों और रेलवे यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. रेलवे स्टेशन पहुंचने वालों के लिए भी यह मार्ग सुगम रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >