bhagalpur news. दो सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता - बालिका वर्ग में अंकिता व पुरुष वर्ग में देव आर्यन प्रथम

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के खेल मैदान में आयोजित वार्षिक अंतर महाविद्यालय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन अलग-अलग खेल का आयोजन किया गया

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के खेल मैदान में आयोजित वार्षिक अंतर महाविद्यालय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन अलग-अलग खेल का आयोजन किया गया. बीएयू सबौर अंतर्गत 10 कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. दूसरे दिन प्रतियोगिताओं की शुरुआत 200 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में प्रथम स्थान अंकिता जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय सबौर व पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान देव आर्यन कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय सबौर को मिला. ऊंची कूद बालिका वर्ग में प्रथम स्थान निक्की कुमारी कृषि महाविद्यालय पूर्णिया व पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान संदीप कुमार बीएसी सबौर को मिला. डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रियांशु कुमारी, अंजली किशनगंज एवं तृतीय शालिनी कुमारी नालंदा नूरसराय ने प्राप्त किया. पुरुष वर्ग में आकाश कुमार प्रथम पूर्णिया, द्वितीय प्रताप कुमार कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय आरा एवं तृतीय शुभम बीएसी सबौर पीजी ने हासिल किया. भला फेंक पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अविनाश कुमार नालंदा, द्वितीय पंकज कुमार यादव कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय सबौर एवं तृतीय किशनगंज ने प्राप्त किया. बालिका वर्ग में प्रथम करीना कुमारी कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय आरा, द्वितीय कुमारी अंजली नालंदा नूरसराय एवं तृतीय साक्षी कुमारी किशनगंज ने प्राप्त किया. सभी प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक आयोजित करने में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता कृषि डॉ अजय कुमार साह, निदेशक छात्र कल्याण डॉ श्वेता शांभवी, प्रभारी पदाधिकारी ऑफिसर क्लब डॉ यनेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी पदाधिकारी खेलकूद बीएयू सबौर एवं डॉ शंभू प्रसाद अध्यक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम सबौर तथा विभिन्न इवेंट कोच की अहम भूमिका रही. उक्त सूचना विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >