स्टंट करने के दौरान बाइक सवार जख्मी

स्टंट करने के दौरान बाइक सवार जख्मी

सैंडिस कंपाउंड का रनवे इन दिनों बाइक और कार चालकों के लिए स्टंट प्रैक्टिस का प्रमुख स्पॉट बना हुआ है. गुरुवार दोपहर भी बाइक से स्टंट करने को लेकर हवाई अड्डा के रनवे पर जमा हुआ बाइकसवार कड़कती धूप में स्टंट करते और वीडियो रील बनवाते दिखे. इसी दौरान गुरुवार को एक बाइकसवार स्टंट करने के दौरान हादसे का शिकार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार बाइक चालक एक पैर को हैंडल पर तो दूसरे पैर को पिछली सीट पर रखकर बाइक पर खड़ा था और बाइक को चला रहा था. इसी क्रम में बाइक अचानक अनियंत्रित हो गयी. और तेज रफ्तार में जाकर गिर गयी. जिसमें बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह भी बताया जा रहा है कि युवक हवाई अड्डा के पास के ही किसी मोहल्ले का लड़का था. दुर्घटना होने के तु��ंत बाद उसके सहयोगी बाइक चालक टोटो पर लेकर उसे किसी निजी अस्पताल चले गये. इधर बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >