bhagalpur news. महिला ठग ने शेयर ट्रेडिंग का झांसा दे कर 51 लाख की ठगी की

तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड निवासी रामाशीष सिंह से महिला साइबर ठग ने शेयर ट्रेडिंग में इनवेस्टमेंट का झांसा दे कर 51 लाख रुपये की ठगी कर ली है.

तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड निवासी रामाशीष सिंह से महिला साइबर ठग ने शेयर ट्रेडिंग में इनवेस्टमेंट का झांसा दे कर 51 लाख रुपये की ठगी कर ली है. ठगी का आभास होने के बाद पीड़ित रामाशीष सिंह ने मामले की प्राथमिकी भागलपुर साइबर थाने में दर्ज करायी है. पीड़ित का कहना है कि अक्तूबर माह में सोशल मीडिया के माध्यम से वह अर्पिता शर्मा नाम की एक महिला के संपर्क में आया. महिला ने पहले खुद को शेयर ट्रेडिंग एक्सपर्ट कह कर शेयर बाजार में निवेश को लेकर कई तरह के टिप्स दिये. जब इस क्रम में कुछ दिन बीत गये तो वह इनवेस्टमेंट के बाद अच्छा मुनाफे का सब्जबाग दिखाने लगी. पीड़ित ने कहा कि शुरूआती में कम निवेश किया, उसे फायदा भी दिखाया गया. लेकिन बाद महिला ठग ने बड़ी रकम और बड़े मुनाफे का सब्जबाग दिखा कर अलग-अलग बहाना बना कर 51.44 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिया. जब कुछ दिन बीच गये तो उसने महिला से संपर्क करने की कोशिश की तो वह टाल मटोल और अधिक इनवेस्टमेंट करने को करने लगी. इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ. साइबर बदमाशों ने उसके साथ अक्तूबर माह में ठगी की घटना को अंजाम दिया था. पीड़ित ने बताया कि उसने अधिकांश रकम आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किया था. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने घटना में संदर्भित विभिन्न खातों को फ्रीज करने और मामले की छानबीन करने में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >