पूर्व विधायक संजय यादव की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी

भतीजा जामुन यादव के खिलाफ भी वारंट जारी बांका/भागलपुर : इंडियल ऑयल बाॅटलिंग प्लांट में भवन निर्माण एजेंसी जय माता दी कंस्ट्रक्शन कंपनी से रंगदारी व मारपीट मामले में सोमवार को गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव व उनके भतीजा जामुन यादव की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया है. पूर्व विधायक […]

भतीजा जामुन यादव के खिलाफ भी वारंट जारी

बांका/भागलपुर : इंडियल ऑयल बाॅटलिंग प्लांट में भवन निर्माण एजेंसी जय माता दी कंस्ट्रक्शन कंपनी से रंगदारी व मारपीट मामले में सोमवार को गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव व उनके भतीजा जामुन यादव की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया है. पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के वारंट को लेकर सुबह में केस के अनुसंधानकर्ता जयराम मिश्रा ने बाराहाट थाना के न्यायायिक पदाधिकारी सह सीजीएम त्रिलोकीनाथ दुबे के कोर्ट में एक आवेदन दिया था.
कोर्ट ने उक्त आवेदन को स्वीकृत कर दोनों अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिया है. पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एसपी ने छह सदस्यीय टीम का गठन किया है. इधर, सोमवार को एक और मामला सामने आया. बालू उठाव कंपनी महादेव इंक्लेव के अधिकारी डीआइजी से मिले और पूर्व विधायक, उनके भाई व भतीजा पर कार्रवाई की मांग की. डीआइजी ने बांका एसपी को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है.
बालू उठाव में भी मांगी थी कंपनी से रंगदारी : पेज 04
पूर्व विधायक संजय यादव…
विशेष टीम कर रही है छापेमारी :
एसपी राजीव रंजन ने बताया कि कोर्ट ने सोमवार को दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है. फिलहाल दोनों अभियुक्त घर छोड़कर फरार है. हालांकि दोनों अभियुक्त की गिरफ्तारी के एसडीपीओ शशि शंकर कुमार के नेतृत्व में छह सदस्यीय एक विशेष टीम गठित की गयी है. विशेष टीम द्वारा सघन छापामारी अभियान शुरू कर दिया गया है. टीम में बौंसी इंस्पेक्टर नर्मदेश्वर सिंह चौहान, बाराहाट थानाध्यक्ष पंकज पासवान सहित अन्य थाना के तेज तर्रार पुलिस अधिकारी को शामिल किया गया है.
गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम गठित
कई धाराओं के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी : जय माता दी कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट इंचार्ज भूषण कुमार ने पूर्व विधायक पर रंगदारी में ठेका मांगने, नहीं देने पर मारपीट करने के मामले को लेकर गत शुक्रवार को बाराहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने पूर्व विधायक व उनके भतीजा पर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 341, 323, 307, 386, 879, 504, 506 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. अनुसंधान एसआइ जयराम मिश्रा कर रहे हैं.
बालू ठेका कंपनी के अधिकारी
ने की डीआइजी से शिकायत
बांका स्थित बालू ठेका कंपनी महादेव इंक्लेव के जीएम सोमवार को डीआइजी से मुलाकात कर संजय यादव, दिलीप यादव और जामुन यादव के अलावा अन्य पर रंगदारी मांगने, मारपीट करने और बालू का अवैध खनन करने की शिकायत लेकर पहुंचे. ठेका कंपनी के पदाधिकारी का कहना है कि दिलीप और जामुन यादव के साथ अन्य लोगों ने चलान का कैश लूट लिया था जिसके बाद 28 अप्रैल को बांका थाने में मामला भी दर्ज कराया गया. इससे पहले संजय यादव व उसके साथियों द्वारा कई बार मारपीट, रंगदारी और बालू का अवैध उत्खनन किया जा चुका है जिसके खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया जा चुका है. पूर्व विधायक के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने की शिकायत डीआइजी से की.
बालू ठेका कंपनी महादेव इंक्लेव के पदाधिकारी मुझसे मिलने आये थे. उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक संजय यादव के अलावा दिलीप यादव, जामुन यादव और उनके साथियों द्वारा कंपनी से अक्सर रंगदारी मांगे जाने, बालू का अवैध खनन करने की शिकायत की. कैश लूट लेना और मारपीट करना उनके लिए आम बात सी हो गयी थी. कंपनी द्वारा पहले भी थाने में मामला दर्ज कराया गया है. बांका एसपी से कंपनी के पदाधिकारी की शिकायत सुन कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है.
विकास वैभव, डीआइजी, भागलपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >