तीन घंटे में भागलपुर से बाबानगरी पहुंचेगी नयी ट्रेन

भागलपुर : गंगाधाम से बाबाधाम रेल यात्रा की शुरुआत इसी महीने से शुरू हो जायेगी. यह ट्रेन बिहार और झारखंड के राज्य के लिए नया अध्याय जोड़ेगा. ट्रेन किसी समय चलेगी, कितना फेरा होगा इसके लिए मालदा और आसनसोल डिवीजन के पदाधिकारियों में गणन मंत्रणा हो रही है. 28 अप्रैल तक इस ट्रेन के समय […]

भागलपुर : गंगाधाम से बाबाधाम रेल यात्रा की शुरुआत इसी महीने से शुरू हो जायेगी. यह ट्रेन बिहार और झारखंड के राज्य के लिए नया अध्याय जोड़ेगा. ट्रेन किसी समय चलेगी, कितना फेरा होगा इसके लिए मालदा और आसनसोल डिवीजन के पदाधिकारियों में गणन मंत्रणा हो रही है. 28 अप्रैल तक इस ट्रेन के समय सारिणी आ जायेगी.

गंगाधाम से इस ट्रेन को बाबाधाम की यात्रा में तीन घंटे का समय लगेगा. अभी बस से बाबा धाम की यात्रा में पांच घंटे का समय लग जाता है और उपर से सड़क की खराब स्थिति. इस ट्रेन के होने से झारखंड और भागलपुर के लोगों का सफर और आसान हो जायेगी. रेल सूत्रों की मानें तो इस ट्रेन में पहले दो रैक लगेगा. आने वाले दिनों में रैक की संख्या तीन बढ़ने की संभावना है. डेढ़ माह पहले समय-सारिणी बनी थी, इसमें कुछ बदलाव हो इसके लिए दो डिवीजन के पदाधिकारी मंत्रणा करेंगे.

तीन घंटे में भागलपुर से…
सब कुछ ठीक रहा तो इसी महीने इस रेलखंड में रेल की सीटी बजना शुरू हो जायेगा. रेल सूत्रों की मानें तो हाइटेंशन तार का मामला भी जल्द ही सलटा लिया जायेगा. इस ट्रेन का उदघाटन कौन करेगा, इसके लिए कोलकाता हेड क्वार्टर द्वारा जल्द सूचना जारी की जायेगी.
समय-सारिणी पर की जा रही मंत्रणा: डीआरएम
मालदा डिवीजन के डीआरएम राजेश अर्गल ने कहा कि इस ट्रेन का समय -सारिणी डेढ़ माह पहले की बन गया था,लेकिन इसे पूरी तरह देखने के लिए आसनसोल और मालदा डिवीजन के बीच बैठक होकर तय किया जायेगा. संभवत: 28 अप्रैल तक समय सारिणी जारी कर दिया जाये. इसी माह यह ट्रेन देवघर के लिए चलने लगे इसके लिए पूरी कोशिश की जा रही है. यह ट्रेन सभी हॉल्ट-स्टेशनोें से होकर देवघर जायेगी.
हॉल्ट में बढ़-जायेगी चहल-पहल, बढ़ेगा रोजगार
ट्रेन के चलने से सुबह से शाम हाॅल्ट पर यात्रियों की चहल-पहल बढ़ जायेगी. इससे रोजगार के भी अवसर खुल जायेगा. जो युवक वेराेजगार हैं, वह छोटे-मोटे दुकान खोलकर अपना रोजगार करेंगे. रेल सूत्रों की माने तो इस ट्रेन के चलने से हॉल्टों को भी सुंदर बनाये जाने की तैयारी है.
टेकानी-बारापलासी होते हुए जायेगी बाबाधाम
भागलपुर से खुलने के बाद इस ट्रेन टेकानी, संझा, जगदीशपुर, हंसडीहा, बारापलासी, म्हारो होते हुए बाबाधाम जायेगी. इस ट्रेन के खुलने से रेल के राजस्व में बढ़ोतरी होगी. एक टाइम कटनेवाले टिकट के कटने का समय भी बढ़ जायेगी. ट्रेन में सभी यात्री टिकट लेकर यात्रा करें. इसके लिए विभाग पूरी व्यवस्था कर रहा है.
मालदा व आसनसोल डिवीजन के बीच मंत्रणा
28 अप्रैल तक भागलपुर-देवघर तक चलने वाली ट्रेन की समय-सारिणी बनकर हो जायेगी तैयार
दो रैक से चलेगी यह ट्रेन
भागलपुर से देवघर के पड़ने वाले हॉल्ट में बढ़ेगी चहल-पहल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >