गैंगरेप में नाकाम होने पर दलित महिला पर फेंका तेजाब

भागलपुर / पटना : बिहार के भागलुपर से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है. जिले के कहलगांव अनुमंडल के परशुराम चक गांव में दबंगों ने दलित महिला को तेजाब से जलाने का प्रयास किया है. जानकारी के मुताबिक कुछ दबंग जबरन उस महिला के घर में प्रवेश कर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास […]

भागलपुर / पटना : बिहार के भागलुपर से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है. जिले के कहलगांव अनुमंडल के परशुराम चक गांव में दबंगों ने दलित महिला को तेजाब से जलाने का प्रयास किया है. जानकारी के मुताबिक कुछ दबंग जबरन उस महिला के घर में प्रवेश कर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे. जब महिला ने इसका विरोध करना शुरू किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट की और उसपर तेजाब से हमला कर दिया. इस घटना में महिला पूरी तरह घायल हो गया है.

किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रही महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. महिला ने कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है.महिला ने घटना की पूरी जानकारी सीनियर पुलिस अधीक्षक को दी है. फिलहाल पीड़िता को एसएसपी के निर्देश पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >