सीडीपीओ के खिलाफ जांच के निर्देश

भागलपुर. इस्माइलपुर, गोपालपुर व रंगरा चौक की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) के खिलाफ जिलाधिकारी ने जांच टीम गठित की है. जांच टीम में अपर समाहर्ता ( विभागीय जांच) श्यामल किशोर पाठक, डीआरडीए निदेशक राम ईश्वर व अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया शामिल हैं. विदित हो कि जदयू महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रेम लाल दास ने […]

भागलपुर. इस्माइलपुर, गोपालपुर व रंगरा चौक की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) के खिलाफ जिलाधिकारी ने जांच टीम गठित की है. जांच टीम में अपर समाहर्ता ( विभागीय जांच) श्यामल किशोर पाठक, डीआरडीए निदेशक राम ईश्वर व अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया शामिल हैं. विदित हो कि जदयू महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रेम लाल दास ने जिलाधिकारी के नाम आवेदन देकर सीडीपीओ के खिलाफ कार्यालय में नहीं रहने, कार्य में लापरवाही बरतने, पोषाहार व अन्य आवंटन में रिश्वत लेने आदि की शिकायत दी थी. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने जांच टीम गठित करते हुए दो सप्ताह के अंदर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >