गोशाला प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 10:02 PM
संवाददाताभागलपुर : इस्टर्न रेलवे रेल यात्री संघ ने गोशाला प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. संगठन का कहना है कि गोशाला प्रबंधन के अनियमितता बरतने के कारण गायें कुपोषण का शिकार हुई. बुधवार को आदमपुर स्थित कार्यालय में हुई बैठक में रेल यात्री संघ के सदस्यों ने समिति के पदाधिकारियों का […]
संवाददाताभागलपुर : इस्टर्न रेलवे रेल यात्री संघ ने गोशाला प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. संगठन का कहना है कि गोशाला प्रबंधन के अनियमितता बरतने के कारण गायें कुपोषण का शिकार हुई. बुधवार को आदमपुर स्थित कार्यालय में हुई बैठक में रेल यात्री संघ के सदस्यों ने समिति के पदाधिकारियों का पुतला दहन करने की भी बात कही. अध्यक्ष विष्णु खेतान ने कहा कि गोशाला की काफी मात्रा में चल/अचल संपत्ति होने के बावजूद गायों पर ध्यान नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं करेंगे, तो संगठन धरना प्रदर्शन व पुतला दहन करेगा. बैठक में विनय शर्मा, अशद इकबाल रूमी, धनंजय पांडेय, संजय चौधरी, रंजन सिंह, गुंजन सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










