पंचकल्याणक की तैयारी देखने पहुंचे मेयर

-30 से होगा पंचकल्याणक समारोह संवाददाता,भागलपुरचंपापुर सिद्धक्षेत्र समीप स्थित दिगंबर जैन 20 पंथी मंदिर में 30 जनवरी से 4 फरवरी तक होनेवाले पंचकल्याणक एवं मान स्तंभ की तैयारी का अवलोकन मेयर दीपक भुवानिया ने किया. इसी दौरान मेयर श्री भुवानिया ने मुनिराज पुण्यसागर महाराज व ससंघ से आशीर्वाद ग्रहण किया. पंचकल्याणक समिति के संयोजक जयकुमार […]

-30 से होगा पंचकल्याणक समारोह संवाददाता,भागलपुरचंपापुर सिद्धक्षेत्र समीप स्थित दिगंबर जैन 20 पंथी मंदिर में 30 जनवरी से 4 फरवरी तक होनेवाले पंचकल्याणक एवं मान स्तंभ की तैयारी का अवलोकन मेयर दीपक भुवानिया ने किया. इसी दौरान मेयर श्री भुवानिया ने मुनिराज पुण्यसागर महाराज व ससंघ से आशीर्वाद ग्रहण किया. पंचकल्याणक समिति के संयोजक जयकुमार काला ने बताया कि आयोजन का निर्देशन ब्रह्मचारिणी वीणा दीदी एवं उदयपुर से पधारे पंडित हंसमुख करेंगे. इस दौरान जैन समाज के लोग अपना व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखेंगे. इस मौके पर मनोज जैन, विमल कुर्मावाला, अजीत जैन, कालू जैन, विनोद विनायका, नरेश काला, उत्तम पाटनी, सुमित बड़जात्या, प्रकाश गंगवाल, संजय गंगवाल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >