नशा मुक्ति के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया

फोटो :वरीय संवाददाता, भागलपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मारवाड़ी कॉलेज में बुधवार को नशा मुक्ति व स्वच्छ भारत अभियान को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. संगठन के कॉलेज अध्यक्ष आकाश शुक्ला ने बताया कि अभियान में छात्रों व कर्मचारियों ने समर्थन दिया है. नगर उपाध्यक्ष प्रो राजेश नंदन सिन्हा ने हस्ताक्षर कर […]

फोटो :वरीय संवाददाता, भागलपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मारवाड़ी कॉलेज में बुधवार को नशा मुक्ति व स्वच्छ भारत अभियान को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. संगठन के कॉलेज अध्यक्ष आकाश शुक्ला ने बताया कि अभियान में छात्रों व कर्मचारियों ने समर्थन दिया है. नगर उपाध्यक्ष प्रो राजेश नंदन सिन्हा ने हस्ताक्षर कर अभियान शुरू किया. उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इस मुहिम से जुड़ने को कहा. मौके पर सूरज कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौरव चौबे, नगर मंत्री आशुतोष कुमार, कुश पांडेय, दीक्षा कुमारी, राहुल कुमार, शिव कुमार, अनामिका, मेधा, सिमरन, स्वाति, अलका, साक्षी कुमारी, योगेश कुमार, अमित कुमार, शुभम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >