सड़क सुरक्षा सप्ताह पर स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

भागलपुर: सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर सैंडिस कंपाउंड से गुरुवार को शहर के सभी सरकारी स्कूलों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली. जिलाधिकारी डॉ वीरेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया. रैली घंटाघर चौक तक गयी. इसमें शामिल बच्चों के हाथों में सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन […]

भागलपुर: सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर सैंडिस कंपाउंड से गुरुवार को शहर के सभी सरकारी स्कूलों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली. जिलाधिकारी डॉ वीरेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया. रैली घंटाघर चौक तक गयी. इसमें शामिल बच्चों के हाथों में सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने संबंधी स्लोगन था.

रैली के पीछे सभी अधिकारी साथ थे. रैली रवाना के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए. एसएसपी विवेक कुमार ने कहा कि हमारे कुछ जवान यातायात नियमों के ट्रेनिंग के लिए बाहर गये हैं, आने पर यातायात नियमों का पालन कराया जायेगा. घंटाघर चौक पर रैली के समापन पर डीडीसी चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि यह जागरूकता स्लोगन तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे जीवन में भी अपनायें. मौके पर एएसपी फरोगउद्दीनसिटी डीएसपी, वरीय समाहर्ता, सीएस, डीटीओ, एमवीआइ, सभी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी, खेल संगठन के अधिकारी मौजूद थे.

अधिकारी व उनके चालक ही तोड़ते नजर आये यातायात नियम को .रैली को रवाना करने के बाद डीएम, एसएसपी सहित प्रशासनिक महकमे के सभी आला अधिकारी ही यातायात नियम को तोड़ते नजर आये. न तो अधिकारियों ने अपनी गाड़ी में लगा सीट बेल्ट बांधा, ना ही उनके चालक ने. इसके अलावा जिला परिवहन विभाग सहित पुलिस प्रशासन के अधिकतर वाहन भी यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >