अपहृत छात्रा की बरामदगी को ले महिलाओं ने थाना घेरा

11 दिसंबर को फारबिसगंज से अगवा हुई थी छात्रामहिलाओं ने चूड़ी तोड़ कर प्रशासन के विरुद्ध किया प्रदर्शन पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटमउग्र आंदोलन की दी धमकीफोटो-2 व 3-थाना में प्रदर्शन करती महिलाएं प्रतिनिधि, फारबिसगंजगत 11 दिसंबर को फारबिसगंज से अपहृत स्कूली छात्रा की बरामदगी को ले दर्जनों महिलाओं ने सोमवार को फारबिसगंज […]

11 दिसंबर को फारबिसगंज से अगवा हुई थी छात्रामहिलाओं ने चूड़ी तोड़ कर प्रशासन के विरुद्ध किया प्रदर्शन पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटमउग्र आंदोलन की दी धमकीफोटो-2 व 3-थाना में प्रदर्शन करती महिलाएं प्रतिनिधि, फारबिसगंजगत 11 दिसंबर को फारबिसगंज से अपहृत स्कूली छात्रा की बरामदगी को ले दर्जनों महिलाओं ने सोमवार को फारबिसगंज थाना का घेराव किया. साथ ही महिलाओं ने थाना में अपनी कलाइयों की चूडि़यां तोड़ कर प्रदर्शन किया. एक पखवारा बीत जाने के बाद भी अपहृत छात्रा को पुलिस बरामद नहीं कर पायी है. महिलाओं ने फारबिसगंज पुलिस के विरोध में नारेबाजी भी की. थाना में प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने थानाध्यक्ष को एक लिखित आवेदन भी दिया और मांग की कि अपहृता की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की जाये. महिलाओं ने पुलिस को 24 घंटे का समय दिया है. साथ ही महिलाओं ने मांग की है कि अपहरणकर्ता को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करें. ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की भी धमकी दी. आश्वासन के बाद शांत हुईं महिलाएंप्रदर्शन करने वाली महिलाओं में यासमीन खातून, जुगनू खातून, नाजदा खातून, नासरीन, नलेशा खातून, जमीला खातून, समीना खातून, बानो खातून, अमीना, सोनी, फूलबानो, नूरजहां, शहनाज, अंजुम, शहजादी, मीना के अलावा एनएसयूआइ की मुमताज शेख, बेलाल अली, मो शकील, उमर अली सहित दर्जनों की संख्या में पुरुष भी शामिल थे. प्रदर्शन कर रही महिलाओं को थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने आश्वासन देकर शांत कराया़ 11 दिसंबर को कोचिंग जाने के दौरान पटेल चौक के पास आलम टोला की एक छात्रा के अपहरण का मामला थाना में दर्ज कराया गया था. इसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >