-स्पष्टीकरण का पत्र मिलते ही जवाब देने का डीइओ ने दिया निर्देशवरीय संवाददाता भागलपुरसारो साहून मध्य विद्यालय में रेलिंग गिरने से सात बच्चों के घायल होने की घटना पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक विभाष कुमार से सोमवार को स्पष्टीकरण पूछा. डीइओ प्रकाश रंजन कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया है कि वे पत्र मिलते ही जवाब भेजें. इससे पहले सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ नसीम अहमद ने अभियंता द्वारा की गयी घटना की जांच की रिपोर्ट शनिवार को डीइओ सौंपी थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि रेलिंग के निर्माण के लिए विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक या सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय की अनुमति नहीं ली गयी थी. रेलिंग का निर्माण विद्यालय विकास राशि के मद से हुआ था. रेलिंग केवल ईंट की चिनाई कर बना दी गयी थी. इसके ऊपर स्टीफनर की ढलाई नहीं की गयी थी. इस कारण रेलिंग कमजोर था. रिपोर्ट इस बात का भी उल्लेख है कि रेलिंग गिरने की घटना में प्रधानाध्यापक की लापरवाही दिखती है. 11 दिसंबर को सारो साहून मध्य विद्यालय के छत से रेलिंग गिर गयी थी. सात बच्चे नीचे गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे.
सारो साहून विद्यालय के प्रधान से स्पष्टीकरण
-स्पष्टीकरण का पत्र मिलते ही जवाब देने का डीइओ ने दिया निर्देशवरीय संवाददाता भागलपुरसारो साहून मध्य विद्यालय में रेलिंग गिरने से सात बच्चों के घायल होने की घटना पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक विभाष कुमार से सोमवार को स्पष्टीकरण पूछा. डीइओ प्रकाश रंजन कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया है कि […]
